Ended the war : भारत-पाकिस्तान युद्ध को मैंने रोका, दोनों देशों के बीच चल रहा था तनाव

Ended the war अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को समाप्त कर दिया है। ट्रंप ने कहा, “पाकिस्तान और भारत वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे और मैंने इसे रोक दिया”।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने 10 महीनों में आठ युद्धों को समाप्त किया जिनमें कोसोवो-सर्बिया, पाकिस्तान-भारत, इजराइल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया और आर्मेनिया-अजरबैजान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव मई में बढ़ गया था भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था।ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने व्यापार समझौते के माध्यम से भारत-पाकिस्तान तनाव को 24 घंटे में समाप्त कर दिया था। हालांकि भारत ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है और कहा है कि तनाव समाप्त करने में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था।

ट्रंप ने कहा, “मैंने फोन किया और कहा, ‘बस करो, कोई और हमला नहीं’। उन्होंने मेरी बात सुनी और तनाव समाप्त हो गया”। ट्रंप के इस दावे पर भारत ने कहा है कि तनाव समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत हुई थी।ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व आरबीआई गवर्नर रगुराम राजन ने कहा कि पाकिस्तान ने ट्रंप को धन्यवाद दिया, जबकि भारत ने कहा कि तनाव समाप्त करने में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था। राजन ने कहा कि ट्रंप की इस कार्रवाई के कारण भारत को 50% टैरिफ का सामना करना पड़ा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *