Rupee falls : रुपया 20 पैसे गिरकर 90.07 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee falls मुंबई:- भारतीय रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे गिरकर 90.07 प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। आयातकों की ओर से डॉलर की मांग शुल्क संबंधी चिंताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले को लेकर बाजार की आशंकाओं के दबाव के कारण रुपया कमजोर हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.00 पर खुला। फिर कमजोर होकर 90.07 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.87 पर बंद हुआ था फाइनेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के हेड ऑफ ट्रेजरी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा, “रुपया 89.70-90.20 के दायरे में रहने की उम्मीद है क्योंकि डॉलर सूचकांक 99.20 स्तर पर पहुंच गया है”।

फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि सभी की निगाहें अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता पर टिकी होंगी जिससे आने वाले दिनों में रुपये को कुछ मजबूती मिल सकती है। भारत और अमेरिका 10 दिसंबर से यहां प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर तीन दिवसीय वार्ता शुरू करेंगे। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.23 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 134.71 अंक चढ़कर 84,800.99 अंक पर जबकि निफ्टी 41.50 अंक की बढ़त के साथ 25,881.15 अंक पर रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *