14 years in prison पाकिस्तान:- पाकिस्तान के पूर्व खुफिया प्रमुख फैज हमीद को एक सैन्य अदालत ने 14 साल की सजा सुनाई है। हमीद पर राजनीति में हस्तक्षेप आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन, और अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप था हमिद को अगस्त 2024 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर टॉप सिटी हाउसिंग प्रोजेक्ट में भूमि हड़पने और अन्य आरोप लगाए गए थे। हमीद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते थे, जो वर्तमान में भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं।
सैन्य अदालत ने हमीद को दोषी पाया और उन्हें 14 साल की सजा सुनाई, जिसमें कठोर कारावास भी शामिल है। हमीद के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार है। इस फैसले को पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी पूर्व खुफिया प्रमुख को इस तरह की सजा सुनाई गई है। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला देश में कानून के शासन को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।