Admin Confirms : ट्रंप प्रशासन ने कोविड वैक्सीन से संभावित मौतों की जांच की पुष्टि की

Admin Confirmsअमेरिका:- अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी मौतों की जांच कर रहा है जिसमें कई आयु समूह शामिल हैं। यह जानकारी डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के प्रवक्ता एंड्रयू निक्सन ने दी है।

एफडीए की जांच में वैक्सीन से जुड़ी मौतों के कारणों का पता लगाया जा रहा है जिसमें बच्चों और वयस्कों दोनों शामिल हैं। निक्सन ने कहा कि एफडीए एक विस्तृत जांच कर रहा है, लेकिन उन्होंने जांच के तरीकों, डेटा और समयसीमा के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया।इस जांच के पीछे का कारण नवंबर में एक आंतरिक दस्तावेज का लिक होना है जिसमें दावा किया गया था कि कोविड वैक्सीन से कम से कम 10 शिशुओं की मौत हुई है। हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया गया था।

एफडीए के मुख्य चिकित्सा और वैज्ञानिक अधिकारी विनय प्रसाद ने एक मेमो में लिखा था कि कोविड वैक्सीन से जुड़ी मौतों की जांच की जा रही है और इसमें बच्चों की मौतें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के लाभों और जोखिमों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस जांच के परिणामों का इंतजार है और यह देखना होगा कि एफडीए की जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *