Sarbananda Sonowal वाराणसी:- केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज वाराणसी के नमो घाट पर भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल-सेल वेसल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह वेसल भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है इस वेसल को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया है, जो कि 24 मीटर लंबी और 50 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। यह वेसल हाइड्रोजन फ्यूल सेल और बैटरी तकनीक का उपयोग करती है, जो कि शून्य उत्सर्जन और शोर-मुक्त संचालन प्रदान करती है।
सोनोवाल ने कहा कि यह वेसल भारत को चीन, नॉर्वे, नीदरलैंड और जापन जैसे देशों की श्रेणी में लाती है, जो कि हाइड्रोजन-चालित वेसल का संचालन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के जलमार्गों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दयाशंकर मिश्रा और मंत्री रविंद्र जयसवाल भी उपस्थित थे। यह वेसल गंगा नदी पर संचालित होगी और वाराणसी के जलमार्गों को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने में मदद करेगी ।