Earthquake : जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake जापान:- जापान के पूर्वोत्तर तट पर शुक्रवार को 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएएमए) ने बताया कि भूकंप का केंद्र अओमोरी प्रांत के पूर्वी तट से लगभग 130 किलोमीटर दूर था, जिसकी गहराई लगभग 20 किलोमीटर थी। भूकंप के कारण होक्काइडो, अओमोरी, इवाते और मियागी प्रांतों के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी लवों की चेतावनी जारी की गई है। जेएएमए ने बताया कि भूकंप के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

यह भूकंप सोमवार को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद आया है जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हुए थे। जेएएमए ने बताया कि सोमवार के भूकंप के बाद भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी जिसमें 70 सेंटीमीटर तक की लवों की चेतावनी दी गई थी जापान में भूकंप और सुनामी की घटनाएं आम हैं, क्योंकि यह देश पेसिफिक रिंग ऑफ फायर में स्थित है। जापान में हर साल लगभग 1,500 भूकंप आते हैं जिनमें से अधिकांश छोटे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *