2001 Parliament attack Anniversary : संसद हमले की 24वीं बरसी: उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी और सांसदों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

2001 Parliament attack Anniversary नई दिल्ली:- संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई सांसदों ने शहीद सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस हमले में दिल्ली पुलिस के 6 जवान, संसद सुरक्षा सेवा के 2 कर्मी, एक माली और एक टीवी पत्रकार शहीद हुए थे। सभी पांच आतंकवादी भी मारे गए थे श्रद्धांजलि समारोह संसद के पुराने भवन के बाहर आयोजित किया गया, जहां उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि देश शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए प्रेरणा है ।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीआईएसएफ के जवानों ने शहीदों के सम्मान में सलामी दी और एक मिनट का मौन रखा गया 2001 में 13 दिसंबर को हुए इस हमले में पांच आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला किया था, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। इस हमले में कुल 9 लोग शहीद हुए थे और 17 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *