BJP President : उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने जा रहे पंकज चौधरी: 7 बार के सांसद और कुर्मी चेहरा

BJP President उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे है। पंकज चौधरी, जो वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं, 7 बार के सांसद हैं और कुर्मी समुदाय से आते हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में शुरू हुई थी पंकज चौधरी का जन्म 12 नवंबर 1964 को गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए किया है और 1991 में पहली बार महराजगंज से सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 1998, 1999, 2014, 2019 और 2024 में भी महराजगंज से जीत हासिल की ।

पंकज चौधरी को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का विश्वस्त माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और अनुभवी नेतृत्व के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी की नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। कुर्मी समुदाय से होने के कारण उन्हें ओबीसी वोटों को मजबूत करने में मदद मिलेगी ।

पंकज चौधरी के बारे में महत्वपूर्ण बातें:

– 7 बार के सांसद

– केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री

– कुर्मी समुदाय से आते हैं

– 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद बने

– 1991 में पहली बार महराजगंज से सांसद चुने गए

– साफ-सुथरी छवि और अनुभवी नेतृत्व

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के विश्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *