CM Apologize : कोलकाता में मेस्सी के आयोजन के आयोजक गिरफ्तार, सीएम ममता ने मांगी माफी

CM Apologize कोलकाता:- कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के बाद आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के लिए माफी मांगी है और जांच के आदेश दिए हैं।

मेस्सी को देखने के लिए उमड़े फैंस ने आरोप लगाया कि वे मेस्सी को ठीक से नहीं देख पाए, न तो सीधे और न ही स्टेडियम के बड़े स्क्रीन पर। इससे नाराज फैंस ने विरोध प्रदर्शन किया और “वी वांट मेस्सी” के नारे लगाए। इस दौरान स्टेडियम में तोड़फोड़ भी हुई और पुलिस को लात-घूंसे भी मारे गए ममता बनर्जी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज साल्ट लेक स्टेडियम में जो कुप्रबंधन हुआ, उससे मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं इस खराब घटना के लिए लियोनेल मेस्सी के साथ-साथ उनके फैंस और सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं”।

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है और टिकट की राशि वापस की जाएगी। उन्होंने कहा, “हमने आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे टिकट की राशि वापस करने के लिए कहा है” इस घटना के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने कार्यक्रम को ठीक से आयोजित नहीं किया और फैंस को निराश किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मनाक घटना है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *