India Offers : भारत ने अमेरिका को ‘अंतिम’ प्रस्ताव दिया, टैरिफ हटाने पर है जोर

India Offers नई दिल्ली:- भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। भारत ने अमेरिका को एक ‘अंतिम’ प्रस्ताव दिया है जिसमें टैरिफ हटाने पर जोर दिया गया है। भारत का मुख्य उद्देश्य रूस से तेल आयात पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटवाना है भारत ने अमेरिका को अपने प्रस्ताव में बादाम, अखरोट, सेब और अन्य कृषि उत्पादों पर टैरिफ हटाने की पेशकश की है। इसके बदले में, भारत चाहता है कि अमेरिका रूस से तेल आयात पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटा ले। भारत के व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत जारी है और जल्द ही एक समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है ।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेम्स ग्रीर ने कहा है कि भारत का प्रस्ताव अमेरिका के लिए अब तक का सबसे अच्छा प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ समझौता करने के लिए अमेरिका तैयार है लेकिन कुछ मुद्दों पर अभी भी बातचीत जारी है । भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने से दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। भारत का लक्ष्य 2030 तक अमेरिका के साथ व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *