Omzepic दिल्ली:- डेनमार्क की फार्मास्युटिकल कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपने ब्लॉकबस्टर मधुमेह दवा ओज़ेम्पिक (सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन) को लॉन्च कर दिया है। यह दवा मधुमेह और वजन कम करने में मदद करती है और इसकी कीमतें निम्नलिखित हैं:
– 0.25 mg डोज़: ₹2,200 प्रति सप्ताह (₹8,800 प्रति माह)
– 0.5 mg डोज़: ₹10,170 प्रति माह
– 1 mg डोज़: ₹11,175 प्रति माह
ओज़ेम्पिक एक एक बार सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन है जो मधुमेह के रोगियों के लिए रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और वजन कम करने में मदद करता है। यह दवा ग्लुकागन-लाइक पेप्टाइड-1 (GLP-1) रिसेप्टर एगोनिस्ट वर्ग में आती जो रक्त शर्करा को कम करने और वजन कम करने में मदद करती है।
नोवो नॉर्डिस्क के प्रबंध निदेशक विक्रांत श्रोतरी ने कहा “भारत में ओज़ेम्पिक को लाना एक बड़ा मील का पत्थर है। यह दवा मधुमेह और वजन कम करने में मदद करेगी और इसकी कीमतें भारतीय बाजार के लिए अनुकूल हैं” भारत में मधुमेह और वजन कम करने वाली दवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही और ओज़ेम्पिक की लॉन्चिंग इस मांग को पूरा करने में मदद करेगी।