UNESCO Meet : यूनेस्को की बैठक भारत में संपन्न, अगले वर्ष चीन करेगा आईसीएच पैनल सत्र की मेजबानी

UNESCO Meet नई दिल्ली:- यूनेस्को की बैठक भारत में संपन्न हो गई है जिसमें 67 नए सांस्कृतिक तत्वों को शामिल किया गया है। यह बैठक दिल्ली के लाल किले में आयोजित की गई थी जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।

इस बैठक में 80 देशों से लगभग 1,400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। बैठक के दौरान, यूनेस्को के 24 सदस्य देशों ने 67 सांस्कृतिक तत्वों की समीक्षा की, जिनमें से 11 तत्वों को तत्काल संरक्षण की आवश्यकता वाले सूची में शामिल किया गया है, 53 तत्वों को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है, और एक कार्यक्रम को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अच्छे संरक्षण अभ्यासों के रजिस्टर में शामिल किया गया है।

इस बैठक के दौरान भारत के दो सांस्कृतिक तत्वों, दीपावली और छठ महापर्व को शामिल करने के लिए विचार किया गया था। दीपावली को इस वर्ष की सूची में शामिल किया गया है जबकि छठ महापर्व को 2027 में शामिल करने के लिए विचार किया जाएगा। इस बैठक के बाद अगले वर्ष चीन के श्यामेन शहर में आईसीएच पैनल सत्र की मेजबानी की जाएगी। इस सत्र में यूनेस्को के सदस्य देश सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार के लिए अपने अनुभवों और विचारों को साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *