Vote Theft दिल्ली:- कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता सरकार और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाएंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे रैली को ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ महा रैली के नाम से आयोजित किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि सरकार और चुनाव आयोग मिलकर चुनावों में धांधली कर रहे हैं। पार्टी ने इस मुद्दे पर 5.5 करोड़ से अधिक लोगों के हस्ताक्षर भी इकट्ठे किए हैं ।
कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता खो दी है और अब वह सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह विपक्षी दलों के वोटों को हटाने और भाजपा के पक्ष में वोट जोड़ने का काम कर रहा है रैली में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रैली देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।