Civic body : मुंबई महानगरपालिका चुनाव 15 जनवरी को, परिणाम 16 जनवरी को

Civic body मुंबई:- मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाले हैं और परिणाम 16 जनवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की है।

बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक भरे जाएंगे, और नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 जनवरी होगी। मतदान 15 जनवरी को होगा, और मतगणना 16 जनवरी को होगी बीएमसी चुनाव में 29 नगर निगमों के लिए मतदान होगा, जिसमें मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, औरंगाबाद, जालगांव, अहमदनगर, और अन्य नगर निगम शामिल हैं।

बीएमसी चुनाव के लिए मतदाता सूची को अद्यतन किया जा रहा है और लगभग 89,340 मतदाताओं की सूची की समीक्षा की जा रही है। बीएमसी ने वॉर्ड की सीमाओं में बदलाव के कारण मतदाता सूची में सुधार किया है बीएमसी चुनाव के परिणामों से मुंबई की राजनीतिक स्थिति पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना है। पिछले चुनाव में, शिवसेना ने 84 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा ने 82 सीटें जीती थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *