Delhi AQI दिल्ली:- दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है जिससे शहर में धुंध की स्थिति और भी खराब हो गई है। दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के करीब पहुंच गया है जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में AQI की स्थिति इस प्रकार है:
– रोहिणी: 500
– आनंद विहार: 493
– अशोक विहार: 499
– बवाना: 466
– चांदनी चौक: 437
– आरके पुरम: 477
धुंध के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन में भी बाधा आ रही है। हवाई अड्डे ने यात्रियों को सूचित किया है कि घने कोले के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है और उन्हें अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करने की सलाह दी है।
वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए, दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें निर्माण गतिविधियों पर रोक और वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध शामिल हैं दिल्ली के लोगों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक न होने पर घर से बाहर न निकलें और मास्क पहनकर रखें। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार और संबंधित एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।