Dip in Form : अभीहेक शर्मा ने गिल और सूर्यकुमार की खराब फॉर्म पर जताई चिंता, कहा- वे वर्ल्ड कप में जीताएंगे मैच

Dip in form नई दिल्ली:- भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शुबमन गिल और सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म पर चिंता जताई है लेकिन वे दोनों की क्षमता पर पूरा भरोसा रखते हैं। अभिषेक ने कहा, “मैं आपको एक बात सीधे तौर पर बताना चाहता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि सूर्यकुमार और शुबमन वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच जीताएंगे, और उससे पहले भी।” अभिषेक ने शुबमन गिल के साथ अपने लंबे समय के अनुभव का हवाला देते हुए कहा, “मैं शुबमन के साथ लंबे समय से खेल रहा हूं। मैं जानता हूं कि वह किस स्थिति में अच्छा खेल सकते हैं चाहे वह किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हो। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। जल्द ही बाकी लोग भी उन पर भरोसा करने लगेंगे।”

गिल और सूर्यकुमार की खराब फॉर्म के बावजूद अभिषेक ने कहा कि वे दोनों अपनी क्षमता के अनुसार खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा, “वे दोनों बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और मैं जानता हूं कि वे जल्द ही अपनी फॉर्म में वापस आएंगे।” अभिषेक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब गिल और सूर्यकुमार की फॉर्म को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। गिल ने इस साल टी20 में 291 रन बनाए हैं जबकि सूर्यकुमार ने 213 रन बनाए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *