IPS Officer Death हरियाणा:- हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद डीजीपी शत्रुजीत कपूर को उनके पद से हटा दिया है। कपूर को हरियाणा पुलिस आवास निगम के चेयरमैन का पद सौंपा गया है जबकि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया ह।
शत्रुजीत कपूर को अगस्त 2023 में हरियाणा का डीजीपी नियुक्त किया गया था लेकिन पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद उन्हें दो महीने के छुट्टी पर भेज दिया गया था। पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में शत्रुजीत कपूर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
हरियाणा सरकार ने अब ओपी सिंह को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सरकार जल्द ही नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए एक पैनल तैयार करेगी और इसे केंद्रीय लोक सेवा आयोग को भेजेगी शत्रुजीत कपूर का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त होना था लकिन अब उन्हें हरियाणा पुलिस आवास निगम के चेयरमैन के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है ।