Messi in Delhi दिल्ली:- दिल्ली में आज लिओनेल मेस्सी की यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। मेस्सी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जिसके चलते शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लगाए गए हैं।
ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन
– बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
– दरीबागंज से बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड पर भारी वाहनों की अनुमति नहीं होगी।
– दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक (आईटीओ) तक बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा।
– राजघाट से दिल्ली गेट और कमला मार्केट राउंडअबाउट तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा।
– तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था
– स्टेडियम के आसपास पार्किंग पर प्रतिबंध है केवल लेबल वाले वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति होगी।
– माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की व्यवस्था है।
सुरक्षा व्यवस्था
– स्टेडियम के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए हैं।
– 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात हैं।
– ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है ।
मेस्सी का कार्यक्रम
– मेस्सी सुबह 10:45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
– वे एक होटल में 50 मिनट का मीट-एंड-ग्रीट सेशन लेंगे।
– इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
– दोपहर 3:30 बजे वे अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचेंगे जहां वे एक फुटबॉल क्लिनिक और एक सेलेब्रिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे।