India-US दिल्ली:- भारत और अमेरिका के बीच शुल्क समझौते पर पहुंचने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है जैसा कि वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक प्रारंभिक समझौते पर पहुंचने के करीब हैं जो शुल्कों को कम करने में मदद करेगा अग्रवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच छह दौर की बातचीत हो चुकी है और दोनों पक्ष एक व्यापक व्यापार समझौते पर भी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुल्क समझौता जल्द ही हो सकता लेकिन इसकी कोई निश्चित समय सीमा नहीं है ।
भारत के वाणिज्य सचिव ने कहा कि अमेरिका ने भारत से कृषि उत्पादों और औद्योगिक वस्तुओं पर शुल्क में छूट देने की मांग की है, लेकिन भारत ने कृषि और डेयरी क्षेत्र में कोई छूट देने से इनकार कर दिया है अग्रवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार में वृद्धि हुई है, और नवंबर में भारत का अमेरिका को निर्यात 10% बढ़कर 6.98 अरब डॉलर हो गया है भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने से दोनों देशों के बीच व्यापार में वृद्धि होने की उम्मीद है और यह भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अधिक अवसर प्रदान करेग।