IPL 2026 : प्रशांत वीर बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 आबू धाबी:- आईपीएल 2026 की नीलामी में एक बड़ा नाम सामने आया है प्रशांत वीर। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस युवा ऑलराउंडर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है जो आईपीएल इतिहास में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी बोली है।प्रशांत वीर एक 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और मध्य क्रम के बल्लेबाज ने अपनी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के साथ सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने यूपी टी20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 320 रन बनाए और 8 विकेट लिए थे।

प्रशांत वीर की खास बातें:

– बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज: प्रशांत वीर की गेंदबाजी शैली और विविधता उन्हें एक मूल्यवान खिलाड़ी बनाती है।

– मध्य क्रम के बल्लेबाज: वह दबाव में रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

– रवींद्र जडेजा की तुलना: उनकी खेल शैली की तुलना रवींद्र जडेजा से की जा रही है जो चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रमुख खिलाड़ी हैं।

इस नीलामी में प्रशांत वीर के अलावा आउकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है जो इस नीलामी में दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *