Top Leadership दिल्ली:- भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो दिवसीय यात्रा पर इस्राइल पहुंच गए हैं। इस दौरान वे इस्राइल के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।
जयशंकर ने अपनी यात्रा की शुरुआत अयूब धाबी में आयोजित सीनियर बानी यास फोरम में भाग लेकर की, जहां उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के साथ 16वें संयुक्त आयोग और 5वें रणनीतिक संवाद की सह-अध्यक्षता की। इसके बाद वे इस्राइल पहुंचे जहां उनका भारतीय राजदूत रुवेन अजार ने स्वागत किया। इस्राइल में जयशंकर इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री गिडियन सा’आर से मुलाकात करेंगे। उनकी चर्चा में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें आतंकवाद, व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग जैसे विषय शामिल होंगे ।
जयशंकर की इस यात्रा का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जल्द ही भारत की यात्रा करने वाले हैं। दोनों नेताओं ने हाल ही में फोन पर बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने जल्द ही मुलाकात करने की सहमति व्यक्त की थी भारत और इस्राइल के बीच संबंधों में हाल के वर्षों में काफी मजबूती आई है। दोनों देशों ने रक्षा कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है। जयशंकर की इस यात्रा से इन संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।