Modi Confirmed : इथियोपिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, भारत-इथियोपिया संबंधों में नया अध्याय

Modi Confirmed इथियोपिया:- इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहीमद अली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान पीएम मोदी को भारत-इथियोपिया संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक नेता के रूप में उनकी दृष्टि के लिए दिया गया है।

यह सम्मान प्राप्त करने वाले पीएम मोदी पहले वैश्विक नेता हैं। यह सम्मान इथियोपिया के अदीस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया गया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित किया और कहा कि यह सम्मान उन सभी भारतीयों और इथियोपियाई लोगों के लिए है जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया है इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, “मैं इथियोपिया के इस सर्वोच्च सम्मान को प्राप्त करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान भारत-इथियोपिया संबंधों की मजबूत साझेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने इथियोपिया के लोगों और सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान भारत के लिए गर्व का क्षण है ।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहीमद अली ने भी इस अवसर पर कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा। यह सम्मान पीएम मोदी को मिला 28वां विदेशी राज्य सम्मान है। इससे पहले भी पीएम मोदी को कई देशों द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *