NCP Minister मुंबई:- महाराष्ट्र के एनसीपी मंत्री माणिकराव कोकाटे को बड़ा झटका लगा है। उनसे सभी विभाग वापस ले लिए गए हैं और उन्हें बिना पोर्टफोलियो वाला मंत्री बना दिया गया है। यह फैसला नासिक की एक अदालत ने 1995 के ईडब्ल्यूएस कोटा घोटाले में उन्हें दो साल की सजा सुनाने के बाद आया है कोकाटे पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाई विजय के साथ मिलकर सरकारी आवास योजना में धोखाधड़ी की और गलत दस्तावेजों के आधार पर फ्लैट हासिल किए। इस मामले में नासिक की सत्र अदालत ने उनकी सजा को बरकरार रखा जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।
कोकाटे पहले भी विवादों में रहे हैं। इस साल की शुरुआत में उन्हें विधानसभा में रम्मी खेलते हुए पकड़ा गया था जिसके बाद उन्हें कृषि मंत्री के पद से हटा दिया गया था। इसके अलावा, उन्होंने किसानों के बारे में विवादित बयान भी दिए थे जिससे उनकी काफी आलोचना हुई थी कोकाटे के खिलाफ कार्रवाई के बाद विपक्ष ने सरकार पर उन्हें बचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सापकाल ने कहा कि सरकार कोकाटे को बचाने की कोशिश कर रही है जबकि उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।