Footballer : इक्वाडोर के फुटबॉलर मारियो पिनेडा की गोली मारकर हत्या

Footballer अमेरिका:- इक्वाडोर के पुलिस ने बताया है कि बार्सिलोना डी गुआयाक्विल के डिफेंडर मारियो पिनेडा (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना गुआयाक्विल के समानेस क्षेत्र में हुई जहां पिनेडा को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया पिनेडा ने अपने करियर की शुरुआत इंडिपेंडेंट डेल वैले से की थी और बाद में बार्सिलोना डी गुआयाक्विल में शामिल हो गए जहां उन्होंने दो लीग खिताब जीते। उन्होंने ब्राजील के फ्लुमिनेंस में भी खेला था। इक्वाडोर की राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 9 मैच खेले थे।

इक्वाडोर में हाल के वर्षों में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं और यह घटना इसी का हिस्सा है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने अपराधियों के खिलाफ लड़ने का वादा किया है। बार्सिलोना डी गुआयाक्विल ने एक बयान में पिनेडा की मौत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *