ICICI : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के शेयर ₹3,000 तक पहुंच सकते हैं: पीएल कैपिटल

ICICI मुंबई:- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का आईपीओ 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक खुला था और इसे 39 गुना से अधिक सब्सक्रिब्शन मिला था। अब पीएल कैपिटल ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹3,000 रखा है जो आईपीओ प्राइस ₹2,165 से 39% अधिक है ।

पीएल कैपिटल का कहना है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की मजबूत फंडामेंटल्स और बढ़ती एएसयूएम (एवेरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) के कारण इसका शेयर प्राइस बढ़ सकता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है जिसका बाजार हिस्सा 13.2% है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के आईपीओ को 55 लाख से अधिक आवेदन मिले थे, जो इसे भारत के सबसे अधिक सब्सक्राइब किए गए आईपीओ में से एक बनाता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का शेयर 19 दिसंबर को लिस्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *