Agro Foods : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने तमिलनाडु की उधैयम्स एग्रो फूड्स में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की

Agro Foods नई दिल्ली:- रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL), रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई ने तमिलनाडु स्थित उधैयम्स एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की है। इस अधिग्रहण के तहत, RCPL उधैयम्स एग्रो फूड्स में बहुमत हिस्सेदारी रखेगी, जबकि पूर्व प्रमोटर्स एस. सुधाकर और एस. दिनाकर अल्पसंख्यक हिस्सेदारी बनाए रखेंगे उधैयम्स एग्रो फूड्स जो अपने लोकप्रिय ब्रांड ‘उधैयम’ के तहत संचालित होता है का तमिलनाडु में 30 वर्षों से अधिक का समृद्ध इतिहास है और चावल, मसाले, स्नैक्स और इडली बैटर जैसी प्रमुख खाद्य उत्पाद श्रेणियों में मजबूत उपस्थिति है। इस अधिग्रहण के साथ आरसीपीएल का उद्देश्य उधैयम को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करना और अपने ब्रेंडेड स्टेपल पोर्टफोलियो को मजबूत करना है ।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने कहा, “उधैयम एक ऐसा ब्रांड है जिसे परिचय की आवश्यकता नहीं है। यह दशकों से स्वस्थ खाद्य विकल्प प्रदान कर रहा है और तमिलनाडु की समृद्ध विरासत का प्रतिबिंब है। हम इस संयुक्त उद्यम की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं, जो आरसीपीएल की ब्रेंडेड स्टेपल स्पेस में उपस्थिति को मजबूत करता है” उधैयम्स एग्रो फूड्स के प्रबंध निदेशक एस. सुधाकर ने कहा, “आरसीपीएल के साथ यह साझेदारी उधैयम के लिए नए अवसर खोलती है। हम आरसीपीएल (RPCL) के साथ मिलकर काम करने और उधैयम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं” ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *