मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सोनभद्र:-कम्पोजिट विद्यालय कपूरा में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन, आवास, मनरेगा मजदूरी भुगतान, आयुष्मान कार्ड का लाभ, शौचालय न मिलने इत्यादि से जुड़ी शिकायतें कीं। मुख्य विकास अधिकारी ने इन शिकायतों का प्रमुखता से समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार, सीडीपीओ महेंद्र कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौरभ सिंह सहित तमाम कर्मचारी और ग्रामीण जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे हमारे गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *