Found Dead : ब्राउन यूनिवर्सिटी शूटिंग: संदिग्ध का शव मिला, पुलिस ने बताया आत्महत्या

Found Dead अमेरिका:- ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी के संदिग्ध क्लाउडियो नेविस वालेंटिनी का शव न्यू हैम्पशायर के सेलम स्थित एक स्टोरेज फैसिलिटी में मिला है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने आत्महत्या की है।

48 वर्षीय वालेंटिनी ब्राउन यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र था और उसे मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के प्रोफेसर नुनो लौरेइरो की हत्या से भी जोड़ा जा रहा है। लौरेइरो की हत्या ब्राउन यूनिवर्सिटी शूटिंग के दो दिन बाद हुई थी ब्राउन यूनिवर्सिटी में 13 दिसंबर को हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने आत्महत्या की है और जांच जारी है।

प्रोविडेंस पुलिस प्रमुख ऑस्कर पेरेज ने बताया कि संदिग्ध का शव गुरुवार रात मिला था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने आत्महत्या की है और जांच जारी है। इस घटना ने विश्वविद्यालय समुदाय और आसपास के क्षेत्र में दहशत और चिंता पैदा कर दी है। छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *