Her Motivation : चेस लीग जैसे आयोजनों से मिलती है प्रेरणा: अलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक

Her Motivation दिल्ली:- अलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक जिन्होंने 2008 में महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती थी ने कहा है कि ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) जैसे आयोजनों से उन्हें प्रेरणा मिलती है। कोस्तेनियुक ने कहा, “मेरी कई प्रतिद्वंद्वी मेरी बेटी की उम्र की हैं। जीसीएल जैसे टूर्नामेंट मेरे लिए प्रेरणा हैं। ये रैपिड टूर्नामेंट हैं मेरे लिए खेलना आसान है। 40 साल की उम्र में मैं 20 साल के खिलाड़ियों की तुलना में ऊर्जावान नहीं हूं। रैपिड और ब्लिट्ज में, मैं अभी भी अच्छी तरह से प्रतिस्पर्धा कर सकती हूं लिए मुझे ये फॉर्मेट बहुत पसंद हैं”।

कोस्तेनियुक जो अब स्विट्जरलैंड के लिए खेलती हैं ने जीसीएल को एक दिलचस्प आयोजन बताया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “वे इस टूर्नामेंट को एक उत्पाद बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो एक दिलचस्प प्रयास है। यह काफी चुनौतीपूर्ण है। मैंने कई वर्षों तक शतरंज खेला है और मैं जानती हूं कि यह आसान नहीं है। लेकिन मैं उनके प्रयासों को देखकर खुश हूं और लीग में सुधार हो रहा है” कोस्तेनियुक ने कहा कि उन्होंने पिछले साल जीसीएल जीता था और इस साल भी उनकी टीम मजबूत है। उन्होंने कहा “मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, और मैं खुश हूं कि हमने पिछले साल जीता था। इस साल भी हमारी टीम मजबूत है और हम प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *