Messi Event पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लियोनल मेस्सी के कोलकाता इवेंट में हुए हंगामे के बाद तेजी से कदम उठाए हैं। इस इवेंट में मेस्सी के साथ हुई बदसलूकी और स्टेडियम में तोड़फोड़ के बाद ममता बनर्जी ने तुरंत माफी मांगी और जांच के आदेश दिए। ममता बनर्जी ने एक घंटे के भीतर माफी मांगते हुए कहा, “मैं मेस्सी और उनके प्रशंसकों से माफी मांगती हूं। इस घटना से बंगाल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है”। इसके बाद उन्होंने खेल मंत्री अरूप बिस्वास को इस्तीफा देने के लिए कहा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
इस घटना के बाद पुलिस ने इवेंट के आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और बिधाननगर पुलिस कमिश्नर मुकेश कुमार को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। ममता बनर्जी की इस तेजी से कार्रवाई के पीछे कई कारण हो सकते हैं। एक तो यह कि यह घटना बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हुई और ममता बनर्जी नहीं चाहती थीं कि यह घटना उनकी सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाए। दूसरा यह घटना मेस्सी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्टार के साथ हुई है और ममता बनर्जी नहीं चाहती थीं कि यह घटना बंगाल की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाए।