AUS vs ENG ऑस्ट्रेलिया:- ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एशेस टेस्ट में इंग्लैंड के सामने 435 रन का विशाल लक्ष्य रखा है जिसे हासिल करना इंग्लैंड के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 349 रन बनाए जिसमें ट्रेविस हेड ने 170 और एलेक्स कैरी ने 72 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए जॉश टोंग ने 4 विकेट लिए । इंग्लैंड को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन करना होगा क्योंकि एडिलेड ओवल में इससे पहले कोई भी टीम 316 रन से अधिक का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 418 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003 में हासिल किया था।
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने 5 रन पर पहला विकेट खो दिया। बेन डकेट 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ओली पोप और जैक क्रॉली ने पारी को संभालने की कोशिश की। इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है और वे 2 विकेट पर 100 रन बना चुके हैं ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो टेस्ट जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है और उन्हें एशेस सीरीज जीतने के लिए सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है। इंग्लैंड को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना होगा।