One Innings : सूर्यकुमार यादव को सिर्फ एक पारी चाहिए, हम जानते हैं वह कितना खतरनाक हो सकता है

One Innings अहमदाबाद:- भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बीच उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा ने उनका समर्थन किया है। तिलक वर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को सिर्फ एक पारी चाहिए, जिसमें वह अपने खेल का जादू दिखा सकें और हम जानते हैं कि वह कितना खतरनाक हो सकता है। तिलक वर्मा ने कहा, “मैंने सूर्यकुमार यादव से कहा था कि वह कुछ गेंदें मध्य में खेलें, इज्त कीजिए और कुछ समय लें। अगर वह आत्मविश्वास हासिल कर लेते हैं, तो हम जानते हैं कि वह कितना अच्छा खेल सकते हैं।” तिलक ने सूर्यकुमार की खराब फॉर्म के बावजूद उनकी क्षमता पर भरोसा जताया ।

सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 218 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 13.62 है और उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। हालांकि, तिलक वर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म अस्थायी है और वह जल्द ही अपने खेल में वापसी करेंगे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 30 रन से जीत हासिल की और सीरीज 3-1 से जीती। तिलक वर्मा ने इस मैच में 42 गेंदों पर 73 रन बनाए और हार्दिक पांड्या के साथ 105 रन की साझेदारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *