PM Modi गुवाहाटी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुवाहाटी के लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। यह पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा टर्मिनल जो 1.4 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है और 13.1 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह अहमदाबाद के नए टर्मिनल का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह टर्मिनल न केवल असम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा।” उन्होंने कहा कि यह टर्मिनल असम की सांस्कृतिक विरासत और जैव विविधता को दर्शाता है “बांस ऑर्किड” थीम पर आधारित डिज़ाइन है।
नए टर्मिनल में कई आधुनिक सुविधाएं हैं जिनमें फुल-बॉडी स्कैनर, डिजीयात्रा-एबल्ड कंटैक्टलेस ट्रैवल, ऑटोमेटेड बागेज हैंडलिंग सिस्टम, फास्ट-ट्रैक इमिग्रेशन और एआई-ड्राइव्ड एयरपोर्ट ऑपरेशन शामिल हैं। यह टर्मिनल पूर्वोत्तर भारत के लिए एक प्रमुख हवाई केंद्र बनने की उम्मीद है और दक्षिण एशिया के लिए एक गेटवे के रूप में कार्य करेगा मोदी ने इस अवसर पर असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फुट ऊंची मूर्ति का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा, “गोपीनाथ बोरदोलोई ने असम की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है” ।