T20 World Cup : शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया, इशान किशन की वापसी

T20 World Cup दिल्ली:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे जबकि अक्षर पटेल उप-कप्तान होंगे इस टीम में इशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी हुई है जबकि जितेश शर्मा को बाहर कर दिया गया है। गिल की जगह संजू सैमसन को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है जो अबिसेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे ।

टीम इंडिया की घोषणा के पीछे के कारण

चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ने बताया कि गिल को बाहर करने का फैसला उनकी फॉर्म के कारण नहीं, बल्कि टीम के संयोजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि शुभमन एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें लगता है कि विकेटकीपर को ऊपर रखना हमारे लिए बेहतर होगा”।

टीम इंडिया का स्क्वाड

– सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

– अबिसेक शर्मा

– संजू सैमसन (विकेटकीपर)

– तिलक वर्मा

– हार्दिक पांड्या

– शिवम दुबे

– अक्षर पटेल (उप-कप्तान)

– रिंकू सिंह

– जसप्रीत बुमराह

– हर्षित राणा

– अर्शदीप सिंह

– कुलदीप यादव

– वरुण चक्रवर्ती

– वाशिंगटन सुंदर

– इशान किशन (विकेटकीपर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *