Under-19 Asia Cup final नई दिल्ली:- भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला डुबई में 21 दिसंबर, 2025 को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है जबकि पाकिस्तान ने बांग्लेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है ।
भारत की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने अपने सभी ग्रुप मैच जीते हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मजबूत हैं, जिसमें अयुष मातरे, आरोन जॉर्ज और दीपेश देवेन्द्रन जैसे खिलाड़ी हैं पाकिस्तान की टीम भी मजबूत है जिसमें समीर मिनहास, मोहम्मद सय्यम और अली रज़ा जैसे खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में बांग्लेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।