DMK Donation तमिलनाडु:- तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने 2024-25 वित्तीय वर्ष में 365.82 करोड़ रुपये का दान प्राप्त किया है जिसमें से अधिकांश दान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आया है। यह दान पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4.5 गुना अधिक है जब पार्टी को 81.56 करोड़ रुपये का दान मिला था।डीएमके के कोषाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी को यह दान विभिन्न स्रोतों से मिला हैbजिसमें कार्यकर्ताओं के छोटे दान और बड़े दानदाताओं के योगदान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास रखने वाले लोगों का समर्थन ही पार्टी की ताकत है।
डीएमके के दान में सबसे बड़ा योगदान कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने 300.66 करोड़ रुपये का दान दिया है। इसके अलावा टाइगर एसोसिएट्स, कोलकाता ने 50 करोड़ रुपये का दान दिया है जबकि प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 10 करोड़ रुपये का दान दिया है डीएमके के इस दान से पार्टी की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है जिससे वह 2026 के विधानसभा चुनावों में अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकेगी। पार्टी के नेता एमके स्टालिन ने कहा कि यह दान पार्टी के प्रति लोगों के विश्वास का प्रतीक है और पार्टी इसे अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए उपयोग करेगी।