Final Defeat दिल्ली:- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद उन्होंने संन्यास लेने के बारे में सोचा था। रोहित ने कहा, “वर्ल्ड कप फाइनल के बाद, मैं पूरी तरह से निराश था और मुझे लगा कि मैं अब इस खेल को नहीं खेलना चाहता क्योंकि इसने मुझसे सब कुछ छीन लिया था और मुझे लगा कि मेरे पास कुछ नहीं बचा है” ।
रोहित ने कहा कि उनकी एकमात्र इच्छा वर्ल्ड कप जीतना था चाहे वह टी20 वर्ल्ड कप हो या 2023 वर्ल्ड कप। उन्होंने कहा, “जब यह नहीं हुआ, तो मैं पूरी तरह से निराश हो गया था। मेरे शरीर में कोई ऊर्जा नहीं बची थी। मुझे खुद को वापस लाने में कुछ महीने लग गए”। रोहित ने कहा कि उन्होंने खुद को याद दिलाया कि जीवन यहीं नहीं रुकता और उन्हें आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक बड़ा सबक था कि कैसे निराशा से निपटना है खुद को रीसेट करना है और फिर से शुरुआत करनी है”।
रोहित ने कहा कि उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप पर ध्यान केंद्रित किया और खुद को फिर से प्रेरित किया। उन्होंने कहा “मैंने खुद से कहा कि यह अभी खत्म नहीं हुआ है और मुझे आगे बढ़ना होगा”। रोहित शर्मा अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और उनका लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप में खेलना है। उन्होंने कहा, “मैं अपने करियर को एक और वर्ल्ड कप के साथ समाप्त करना चाहता हूं।