Student Leader बांग्लादेश:- बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है। अब एक और छात्र नेता को गोली मार दी गई है जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है बांग्लादेश नेशनल सिटिजन पार्टी के खुलेना डिविजनल चीफ मोताले शिकार को सिर में गोली मार दी गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है इस घटना से पहले, शरीफ उस्मान हादी को 12 दिसंबर को ढाका में गोली मार दी गई थी जिससे उनकी 18 दिसंबर को सिंगापुर में मौत हो गई थी। उनकी हत्या के बाद से बांग्लादेश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे है जिसमें कई मीडिया हाउस और सांस्कृतिक संस्थानों पर हमले हुए हैं।
बांग्लादेश सरकार ने हादी की हत्या के बाद एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी और उनकी हत्या की जांच के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक हादी के हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच बांग्लादेश पुलिस ने कहा है कि उन्हें हादी के हत्यारे फैसल करीम मसूद के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस ने कहा कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।