IAS Transfers : उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले: नई जिम्मेदारियों के साथ 7 अधिकारियों का स्थानांतरण

IAS Transfers लखनऊ(उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 7 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसमें उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। इस तबादले की सूची में शामिल अधिकारियों में श्री प्रत्युष पाण्डेय, श्री राजेश कुमार सिंह, श्री अंकुर कौशिक, श्री विनय कुमार सिंह, श्री श्याम बहादुर सिंह, श्रीमती लक्ष्मी एन और श्री विधान जायसवाल शामिल हैं।

तबादले की सूची:

1. श्री प्रत्युष पाण्डेय: मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया को विशेष सचिव, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प नियुक्त किया गया है।

2. श्री राजेश कुमार सिंह: सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद को मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया बनाया गया है।

3. श्री अंकुर कौशिक: मुख्य विकास अधिकारी, सुलतानपुर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

4.श्री विनय कुमार सिंह: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बिजनौर को मुख्य विकास अधिकारी, सुलतानपुर बनाया गया है।

5. श्री श्याम बहादुर सिंह: उपाध्यक्ष, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है।

6. श्रीमती लक्ष्मी एन: मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात को उपाध्यक्ष, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

7. श्री विधान जायसवाल: परीक्षा नियंत्रक, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *