जंक फूड की लत बनी जानलेवा, 16 साल की किशोरी की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली :- दिल्ली से सामने आई एक बेहद चौंकाने वाली घटना ने जंक फूड के खतरों को फिर से उजागर कर दिया है। बर्गर और पिज्जा जैसे फास्ट फूड की लत ने एक 16 साल की मासूम बच्ची की जान ले ली। गंभीर हालत में उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी की आंतों में कई जगह छेद हो चुके थे जिससे संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया।

 

परिजनों के अनुसार लड़की को बचपन से ही जंक फूड खाने की आदत थी। घर का खाना वह बहुत कम खाती थी और ज्यादातर समय बर्गर पिज्जा नूडल्स और तले हुए खाद्य पदार्थों पर निर्भर रहती थी। शुरुआत में पेट दर्द और अपच की शिकायत हुई लेकिन इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया गया। कुछ दिनों बाद दर्द असहनीय हो गया और हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।

एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि लगातार असंतुलित खानपान की वजह से उसकी पाचन प्रणाली बुरी तरह प्रभावित हुई। आंतों में सूजन बढ़ती गई और अंततः कई जगह छेद हो गए। इससे शरीर में गंभीर इंफेक्शन फैल गया जिसे मेडिकल भाषा में सेप्सिस कहा जाता है। तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टरों का कहना है कि आज के समय में बच्चे और किशोर तेजी से जंक फूड के आदी हो रहे हैं। ज्यादा वसा नमक और प्रोसेस्ड चीजें आंतों को कमजोर कर देती हैं और लंबे समय तक सेवन करने से जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान दें और उन्हें घर का पौष्टिक भोजन खाने के लिए प्रेरित करें।

यह घटना एक कड़वी चेतावनी है कि स्वाद के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *