Martyrdom Day Celebration : स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस: डी ए वी पब्लिक स्कूल में वैदिक यज्ञ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Martyrdom Day Celebration राबर्ट्सगंज:- डी ए वी पब्लिक स्कूल में आज स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सप्तकुंडीय वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, अभिभावकगण, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में रॉबर्ट्सगंज आर्यसमाज इकाई के पदाधिकारीगण और नगर के अन्य संभ्रांत व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे वैदिक यज्ञ के पश्चात, उपस्थित सभी गणमान्यों ने स्वामी श्रद्धानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान पर चर्चा की। आर्य समाज के सुधी सदस्यों ने स्वामी जी के जीवन और कार्यों के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने सत्याग्रह, शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए उनके महत्वपूर्ण कार्यों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि स्वामी जी ने हिंदू समाज को संगठित करने और भीरुता व लोलुपता के कारण धर्म परिवर्तन करने वालों को बचाने का कार्य किय।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वीरेन्द्र कुमार सक्सेना जी ने स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपस्थित सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के आदर्शों और विचारों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं स्वामी श्रद्धानंद जी को ‘भारत के महान सपूतों’ में गिना जाता है और भारत सरकार ने उनके सम्मान में 1970 में डाक टिकट जारी किया था। उनके बलिदान को याद करते हुए, विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को प्रेरित किय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *