One day Championship : विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली, रोहित और गिल की स्टार पावर

One day Championship नई दिल्ली:- विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 24 दिसंबर से होने जा रहा है जिसमें भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल हिस्सा लेंगे। ये तीनों खिलाड़ी अपने-अपने राज्य की टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। कोहली दिल्ली के लिए रोहित मुंबई के लिए और गिल पंजाब के लिए खेलेंगे कोहली और रोहित के लिए ये ट्रॉफी खास है क्योंकि ये उनके करियर का आखिरी पड़ाव हो सकता है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और अब वे अपने अनुभव का इस्तेमाल युवा खिलाड़ियों को सिखाने के लिए करेंगे। गिल के लिए ये ट्रॉफी एक अच्छा अवसर होगा अपने खेल को और बेहतर बनाने के लिए खासकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ।

मैच की जानकारी

– स्थान: जयपुर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, अलूर और राजकोट

– तारीख: 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक

– टीम: 38 टीमें, जिसमें 32 एलिट टीमें और 6 प्लेट टीमें शामिल हैं

– प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर लाइव प्रसारण

रोहित और कोहली के आंकड़े

रोहित शर्मा ने वीएचटी में 18 मैचों में 581 रन बनाए हैं जबकि कोहली ने 14 मैचों में 819 रन बनाए हैं। कोहली का औसत 68.25 है जबकि रोहित का औसत 38.7 है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *