Winter Vacation : लखनऊ में शीतलहर के कारण स्कूलों में अवकाश और कक्षा संचालन के नए समय की घोषणा

Winter Vacation लखनऊ:- लखनऊ के जिलाधिकारी ने शीतलहर और घना कोहरे के कारण जनपद लखनऊ के सभी बोर्ड के प्रजेंट (पीपी) और नर्सरी कक्षाओं के लिए दिनांक 24.12.2025 से 27.12.2025 तक अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा, कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं का संचालन 24.12.2025 से 27.12.2025 तक प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा।

जिलाधिकारी विशाख जी ने अपने आदेश में कहा है कि शीतलहर और घना कोहरा होने के कारण मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट http://lucknow.nic.in पर चेक किया जा सकता है। आदेश की प्रतिलिपि जिला विज्ञान सूचना अधिकारी (डीआईओ, एनआईसी) लखनऊ, उपनिदेशक सूचना लखनऊ, और जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ को अनुपालनार्थ भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *