Ashes Test इंग्लैंड:- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एशेस सीरीज के अंतिम दो मैचों से बाहर हो गए हैं। आर्चर को बाएं हिस्से में खिंचाव की समस्या है जिसने उनके एशेस अभियान को समाप्त कर दिया है। आर्चर ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने तीन मैचों में 9 विकेट लिए थे, जिसमें एडिलेड टेस्ट में 5 विकेट शामिल थे। उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने एडिलेड टेस्ट में 51 रन बनाए थे।
आर्चर की जगह गुस एटकिंसन को टीम में शामिल किया गया है जो बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलेंगे। इसके अलावा, ओली पोप को टीम से बाहर कर दिया गया है उनकी जगह जैकब बेथेल को टीम में शामिल किया गया है इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आर्चर की चोट पर कहा, “जोफ्रा ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी चोट हमारे लिए बड़ा झटका है। हम उनकी जगह गुस एटकिंसन को टीम में शामिल कर रहे हैं”।
इंग्लैंड की टीम:
– ज़क क्रॉली
– बेन डकेट
– जैकब बेथेल
– जो रूट
– हैरी ब्रुक
– बेन स्टोक्स (कप्तान)
– जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)
– विल जैक्स
– गुस एटकिंसन
– ब्रायडन कार्स
– जोश टंग