Crucial Polls बांग्लादेश:- बांग्लादेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है जब विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ नेता तारिक रहमान 25 दिसंबर को 17 साल के निर्वासन के बाद देश लौटेंगे। उनकी वापसी ऐसे समय में हो रही है जब बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने वाले हैं।
तारिक रहमान जो बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं, लंदन से ढाका पहुंचेंगे। उनकी वापसी को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, क्योंकि उनकी मां और बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार हैं। रहमान की वापसी से पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है रहमान की वापसी के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंदोबस्त किए गए हैं। ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 24 दिसंबर की शाम 6 बजे से 25 दिसंबर की शाम 6 बजे तक हवाई अड्डे पर आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बीएनपी ने रहमान के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए विशेष ट्रेनें और बसें चलाई जा रही हैं। रहमान के स्वागत के लिए ढाका में एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है रहमान की वापसी को बांग्लादेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। उनकी वापसी से देश की राजनीतिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह देखना दिलचस्प होगा।