Enquiry कॉलकाता:-पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने 21 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित मैराथन दौड़ के दौरान स्टार्टिंग गन चलाने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश राज्यपाल के एडीसी मेजर निखिल कुमार की रिपोर्ट के आधार पर दिया गया है जिसमें कहा गया है कि स्टार्टिंग गन से कुछ कण निकले थे लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
राज्यपाल के कार्यालय ने मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि स्टार्टिंग गन बिना किसी सावधानी के चलाई गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यपाल ने सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन किया था और स्टार्टिंग गन को चलाने के लिए आयोजकों ने कोई जानकारी नहीं दी थी इस घटना के बाद राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एक जांच समिति गठित की गई है जो इस मामले की जांच करेगी। जांच समिति इस बात की जांच करेगी कि क्या यह घटना जानबूझकर की गई थी या कोई सुरक्षा चूक थी ।