FlyExpress दिल्ली:- भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दो नई एयरलाइनों अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी किया है। यह कदम भारतीय हवाई यात्रा बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और यात्रियों को अधिक विकल्प प्रदान करने के लिए उठाया गया है अल हिंद एयर को केरल स्थित अलहिंद ग्रुप द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है जबकि फ्लाईएक्सप्रेस एक नई एयरलाइन है जो भारतीय हवाई यात्रा बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। इन दोनों एयरलाइनों के अलावा शंख एयर को भी पहले ही एनओसी मिल चुका है और वह 2026 में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “हमने पिछले एक सप्ताह में शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस की टीमों से मुलाकात की है। शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका है, जबकि अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को इस सप्ताह एनओसी मिला है” इस कदम से भारतीय हवाई यात्रा बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है, जो वर्तमान में इंडिगो और एयर इंडिया ग्रुप के बीच विभाजित है। इन दोनों एयरलाइनों के पास भारतीय हवाई यात्रा बाजार का 90% से अधिक हिस्सा है ।