US Report अमेरिका:- अमेरिकी रक्षा विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव कम करने का फायदा उठाकर द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करना चाहता है और अमेरिका-भारत संबंधों को गहराने से रोकना चाहता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन एलएसी पर तनाव कम करने के लिए भारत के साथ समझौता करना चाहता है, लेकिन भारत चीन की कार्रवाइयों और इंसानों पर संदेह करता है ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर 2024 में भारत और चीन के बीच एलएसी पर शेष विवादित बिंदुओं से हटने के लिए एक समझौता हुआ था जिसके बाद दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता शुरू हुई। इस वार्ता में सीमा प्रबंधन, सीधी उड़ानें, वीजा सुविधा और अकादमिक और पत्रकारों के आदान-प्रदान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की राष्ट्रीय रणनीति 2049 तक “चीनी राष्ट्र के महान पुनरुद्धार” को हासिल करना है और इसके लिए वह अपनी सेना को मजबूत करने और अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रभाव बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।