Vijay Hazare Trophy : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रची इतिहास, लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने

Vijay Hazare Trophy नई दिल्ली:- विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मात्र 36 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। वैभव की उम्र महज 14 साल और 272 दिन है वैभव ने अपनी पारी में 84 गेंदों में 190 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने बिहार को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वैभव ने 59 गेंदों में 150 रन भी पूरे किए जो कि विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा ।

वैभव की इस पारी ने सबको हैरान कर दिया। वह पहले ही आईपीएल में अपनी धमाकेदार पारी से सबको प्रभावित कर चुके हैं। वैभव ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ा था जो कि आईपीएल में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक है वैभव की इस पारी ने भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत की है। वह जल्द ही भारतीय टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। वैभव की इस पारी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी उनकी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *