BNP acting बांग्लादेश:- बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान गुरुवार को 17 साल के निर्वासन के बाद ढाका पहुंचे। उनकी वापसी को पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है, क्योंकि वे फरवरी में होने वाले आम चुनावों में प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं ।
तारिक रहमान की वापसी पर ढाका में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उनकी पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी ज़ैमा रहमान भी उनके साथ हैं। उनकी वापसी के बाद, वे 300 फीट रोड पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और बाद में अपनी बीमार मां खालिदा जिया से मिलने एवरकेयर अस्पताल जाएंगे। तारिक रहमान की वापसी को बांग्लादेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है क्योंकि वे बीएनपी के प्रमुख नेता हैं और उनकी पार्टी को आगामी चुनावों में जीत की उम्मीद है। उनकी वापसी से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।